वृद्धाश्रम में कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पंचम पुण्यतिथि मनाई गई
एटा। श्रद्धेय पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय जननायक स्व. श्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर शारदा कृपा सेवा संस्थान, एटा द्वारा वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबूजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कहा कि, “बाबूजी एक विचार थे, एक संकल्प थे और राष्ट्रसेवा की ऐसी प्रेरणा थे, जो कभी समाप्त नहीं हो सकती।” उन्होंने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी ने राष्ट्र, समाज, भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू गौरव के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि बाबूजी की विचारधारा एवं सेवा की विरासत आज राजू भैया, श्री राजवीर सिंह जी के व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों में दिखाई देती है। वहीं बाबूजी के सुपुत्र श्री संदीप सिंह जी भी उनके संस्कारों एवं विचारों को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा में योगदान दे रहे हैं।
संस्था के सचिव श्री मयंक राज गुप्ता ने कहा कि बाबूजी का जीवन राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है। उनके सेवा-संस्कारों से प्रेरणा लेकर वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक श्री रविशंकर वार्ष्णेय, अध्यक्षा राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, सचिव श्री मयंक राज गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्री पंकज गुप्ता के साथ वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती मिथलेश कुमारी जी, विनीता जी, विनीता उपाध्याय जी, रीना राजपूत जी, रूपवती, प्रेमवती, मुन्नी देवी, मूर्ति देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, अंतराम, रामसेवक, रवीन्द्रनाथ ,तुला राम ,विनय उपाध्याय, जयप्रकाश सहित समस्त वृद्धाश्रम परिवार की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय
जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा
अध्यक्षा
शारदा कृपा सेवा संस्थान, एटा
“एक उपक्रम लोक कल्याणाय”













