आगरा में तनाव की आशंका: नाजिया इलाही खान के प्रस्तावित कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग, शसक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में तनाव की आशंका: नाजिया इलाही खान के प्रस्तावित कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग, शसक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन*

 

आगरा,

शसक्त पीली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस उपायुक्त (सिटी), आगरा को एक ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता नाजिया इलाही खान के प्रस्तावित आगरा आगमन और उनके सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया एवं विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर दिए गए विवादित बयानों से समाज के एक बड़े वर्ग की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं, जिसके चलते पूर्व में भी कई स्थानों पर विवाद की स्थितियाँ पैदा हुई हैं। संगठन का तर्क है कि ऐसे बयानों के कारण उनके आगरा आगमन से शहर की शांति-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के प्रभावित होने की गंभीर आशंका है। शबाना खंडेलवाल ने जोर देते हुए कहा कि आगरा सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का केंद्र रहा है। शहर के सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि वे सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण पर उचित संज्ञान लें और शहर की शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें।

Leave a Comment