भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ संगठित होकर लड़ेंगे किसान, रिपोर्ट दयानन्द यादव

आजादी से लेकर अब तक नगला मोती के बाशिंदों के नसीब में नहीं आई बिजली

हजारों की आबादी सहित इंटर कॉलेज होने के बावजूद भी नहीं बना कंगरोल पर कट

भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ संगठित होकर लड़ेंगे किसान

 

एटा,आज दिनांक 02.08.2026 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने गांव नगला मोती, कंगरोल एवं मोहम्मदपुर का दौरा कर किसानों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें क्षेत्रीय किसानों ने स्थानीय समस्याओं के बारे में बताया कि आजादी के इतने लंबे समय के बावजूद भी गांव नगला मोती में आज तक बिजली देखने को नहीं मिली है बिजली के नाम पर विभाग में केवल लाइन खिंचवाकर लट्ठे गढ़वाकर केवल तार लटकवा दिए हैं कुछ लोगों के द्वारा कनेक्शन लेने के बावजूद केवल कनेक्शन के नाम पर घरों में मीटर लगवा कर केवल बिछवा दी है बिजली की सप्लाई आज तक नहीं दी गई है जिससे गांव वासियों को विद्युत संचालित उपकरण आदि का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है एक तरफ मोदी सरकार ने केरोसिन तेल की सप्लाई बंद कर दी है जिससे कि अंधेरे में गांव के बच्चे न तो पढ़ सकते हैं ना ही लोग रोशनी में खेत आदि से कम कर लौटने पर रात्रि के अंधेरे में भोजन आदि करने को बाध्य हैं पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है आदि वासियों की तरह जीवन यापन करने को बाध्य हैं शासन प्रशासन लाख वादे करे लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है वही आज तक विद्युत सप्लाई शुरू न होने की वजह से क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश है वहीं गांव कंगरोल पर उपस्थित सैकड़ो किसानों ने अवगत कराया की गांव कंगरोल पर नेशनल हाईवे में कट बनने से मोहम्मदपुर और कांगरोल की हजारों की आबादी को लाभान्वित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा साथ ही गंगरौल गांव पर स्थित इंटर कॉलेज में अध्ययन करने वाले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा कट काफी दूर होने की वजह से कई बार छात्र-छात्राएं विद्यालय में आने में भी लेट हो जाते हैं वहीं जल्दी में पहुंचने की सोच की वजह से कई बार छात्र-छात्राएं गलत साइट पर भी यात्रा करने को मजबूर होते हैं जिससे बड़ी संख्या में परिजन बच्चों के साथ कंही कोई हादसा न हो जाए जिसकी आशंका की वजह से तनाव में बने रहते हैं साथ ही बैठक में उपस्थित लोगों ने भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, शोषण के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ने का आश्वासन दिया जिस पर सभी सम्मानित साथियों ने तय किया कि क्षेत्रीय समस्याओं सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर वृहद रूप से आंदोलन चलाया जाएगा जिसमें समस्त सम्मानित क्षेत्र के किसान नौजवान मजदूर महिलाएं बढ़चर का भागीदारी कर सहयोग करने का काम करेंगे हर समस्या का हरहाल में समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, ठाकुर अखंड प्रताप सिंह, रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, अर्जुन सिंह यादव, सौरभ उर्फ सोनू सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment