WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीजल-पेट्रोल महंगाई व खाद की कालाबाजारी से परेशान किसानों ने एटा में किया प्रदर्शन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

डीजल-पेट्रोल महंगाई व खाद की कालाबाजारी से परेशान किसानों ने एटा में किया प्रदर्शन

 

रूस से तेल व्यापार की मांग, पांच सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को

एटा,अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर आक्रोशित किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान डीजल-पेट्रोल की बढ़ती महंगाई और खाद की कालाबाजारी से बेहद परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग की कि भारत सरकार अमेरिका के चंगुल से बाहर निकलकर रूस के साथ खुलकर तेल का व्यापार करे, ताकि किसानों को सस्ते डीजल-पेट्रोल मिल सकें और आम जनता महंगाई की मार से राहत पा सके।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम पांच सूत्री मांग पत्र तैयार किया, जिसे अपर उप जिलाधिकारी एटा को सौंपा गया।

मांग पत्र में ये पांच प्रमुख मांगें रखी गईं: खाद कालाबाजारी पर रोक: कृषि विभाग के अधिकारियों व थोक विक्रेताओं के गठजोड़ से खाद को ब्लैक कर किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है। इसे तत्काल रोका जाए। योजनाओं में पक्षपात बंद हो: कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सरकारी योजनाओं में अपने चहेतों को ही लाभान्वित कर रहे हैं। इसकी जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। नहरों में टेल तक पानी पहुंचे: सभी नहरों एवं रजवाहों में टेल (आखिरी छोर) तक पानी पहुंचाया जाए। तालाबों में पानी भरा जाए: सभी ग्राम पंचायतों के तालाबों में पानी भरवाया जाए, ताकि पशु-पक्षी पानी पी सकें और वॉटर लेवल रिचार्ज हो सके। बिजली कटौती बंद हो: असीमित बिजली कटौती से गांव से लेकर शहर तक किसान, नौजवान, महिलाएं, छात्र, बच्चे बेहद परेशान हैं। तत्काल पर्याप्त विद्युत आपूर्ति दिलाई जाए।इन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया नेतृत्व इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिल संघर्षी), राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनिल सोलंकी, डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा सोलंकी, राम प्रकाश यादव, सचिन गुप्ता, ओमकार सिंह, दयानंद, अर्जुन कुमार, प्रमोद कुमार, सुखबीर सिंह, कुमर आशीष प्रताप यादव, राकेश कुमार, उदल सिंह कुशवाहा, धीरज सिंह, राजीव कुमार, होरीलाल, सुखदेव सिंह सहित सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष