WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान बढ़ाएं आय : सीडीओ, रिपोर्ट दयानंद यादव

प्रगतिशील किसान के मॉडल फार्म का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

 

जैविक खेती, औषधीय पौधों एवं बायोफ्लॉक तकनीक की सराहना

 

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान बढ़ाएं आय : सीडीओ

 

एटा, 18 जुलाई 2026 (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने विकासखंड जैथरा के ग्राम मानपुर स्थित प्रगतिशील किसान विनोद कुमार के मॉडल फार्म का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न कृषि एवं सहायक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक एवं विविधीकृत कृषि तकनीकों की सराहना की।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने वर्मी कम्पोस्ट इकाई, औषधीय पौधों की वाटिका एवं नर्सरी, कृषि यंत्रीकरण कार्यशाला, प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रसंस्करण इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक खेती, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग एवं औषधीय पौधों की खेती को किसानों की आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने बायोफ्लॉक तकनीक से संचालित मत्स्य उत्पादन इकाई का भी निरीक्षण किया तथा कम स्थान एवं सीमित जल संसाधनों में अधिक उत्पादन की इस तकनीक को उपयोगी बताया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं को फूलों की खेती से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी बल दिया।

 

उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान विनोद कुमार का मॉडल फार्म अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। किसान आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, प्रसंस्करण एवं मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

 

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, प्रगतिशील किसान सुखेंद्र सिंह, संजीव कुमार,सोनू, एफ पी ओ के सदस्य एवं ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment