WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फर्रुखाबाद में किसान का शव मक्के के खेत में मिलाः दो दिन से लापता था, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, रिपोर्ट बी के दीक्षित

फर्रुखाबाद में किसान का शव मक्के के खेत में मिलाः दो दिन से लापता था, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव में दो दिन से लापता किसान का शव शनिवार सुबह मक्के के खेत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

दो दिन से लापता था किसान

 

भूलनपुर निवासी 28 वर्षीय प्रवेश राजपूत पुत्र नवीन राजपूत गुरुवार सुबह मक्का काटने की बात कहकर मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

 

शनिवार सुबह प्रवेश का शव उनके चाचा स्वामी दयाल के मक्के के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में शोक छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सविता और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक दो वर्ष का और दूसरा मात्र सात माह का है।

पुलिस ने मौके पर शुरू की जांच

 

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस, भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

थाना प्रभारी राम सहाय सिंह ने बताया

 

मृतक की मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली है, जबकि उनका मोबाइल फोन शव के पास से बरामद हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि भीषण गर्मी के कारण दो दिन तक खेत में पड़े रहने से शव की स्थिति खराब हो गई थी और उसमें कीड़े पड़ने लगे थे।

Leave a Comment