WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वास्थय विभाग मे संविदा कर्मचारियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा- अरविन्द चौहान “

“स्वास्थय विभाग मे संविदा कर्मचारियों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा- अरविन्द चौहान ”

———————————————-

एटा 24 मई।उ.प्र.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एटा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि माननीय मुख्यमंत्री जी का जो सपना है कि स्वास्थय सेवाएं जन जन तक पहुँचे मेरी भी पहली प्राथमिकता है तथा मेरा सभी साथियों से भी आग्रह है कि जिसका जो कार्य है वह अपना कार्य मन लगाकर करे क्यों कि प्रभू ने हम लोगों को ईश्वरीय कार्य दिया है।

श्री चौहान ने कहाँ कि हमारे किसी भी साथी को अगर कोई समस्या आती है तो उसके लिए मै हमेशा आप लोगो के साथ हूँ लेकिन मेरी भी आप लोगो से एक अपेक्षा है कि आप लोग भी अपने कार्य को मेहनत के साथ करना कोई भी अधिकारी ऊँगली न उठा सके इसके बावजूद भी अगर कोई समस्या आती है तो उसके लिए मै हमेशा आप लोगो के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खडा रहूँगा।

श्री चौहान ने कहाँ कि मुझे सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि हमारे कुछ ब्लाकों पर हमारे संविदा कर्मचारीयो का शोषण हो रहा हैं अतः जो लोग शोषण कर रहे है वह तत्काल बन्द कर दे अन्यथा उच्च अधिकारीयो को अवगत कराया जायेगा तथा शोषण करने बालों पर भी कार्यवाही करवाई जायेगी।संविदा कर्मचारियो का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

श्री चौहान ने कहाँ कि अगर किसी भी साथी की अगर कोई समस्या हो तो वह लोग मुझे अवगत कराये ताकि उनकी समस्याओं को निपटाने कार्य किया जाये ताकि हमारे साथी फ्री दिमाग़ से अपने कार्य को कर सके।

Leave a Comment