WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद, 200 किग्रा लहन नष्ट, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद, 200 किग्रा लहन नष्ट*

एटा, 30 अप्रैल 2026 (सू0वि0)।शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जनपद एटा में अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु आबकारी, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी अनूप कुमार ने बताया है कि

इसी क्रम में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को आबकारी विभाग एटा की प्रवर्तन-2 टीम, अलीगढ़ प्रभारी, अलीगढ़ व जैथरा thana पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कच्ची शराब के संदेह में काली नदी के तटवर्ती क्षेत्र में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया।

उक्त प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण एवं कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए, किसी भी दशा में अवैध शराब के प्रयोग से लोगों के जीवन एवं स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष