*सीएम डैशबोर्ड में एटा का शानदार प्रदर्शन, अलीगढ़ मंडल में प्रथम व प्रदेश में विकास कार्यों में टॉप-10 में बनाई जगह*
*जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के नेतृत्व में एटा की बड़ी उपलब्धि, विकास एवं राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में 11वां स्थान*
*निरंतर मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यशैली का परिणाम, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एटा ने फिर लहराया परचम*
एटा 10जून 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद एटा ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह मई 2026 की रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद एटा ने अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान कायम रखा है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर एवं मेरठ मंडलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इसके अतिरिक्त विकास एवं राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में जनपद एटा ने प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि विकास कार्यों की रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान हासिल कर जनपद का नाम प्रदेश के अग्रणी जनपदों में दर्ज कराया है।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को योजनाओं की प्रगति, समयबद्ध फीडिंग एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निरंतर पर्यवेक्षण, समीक्षा एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप जनपद ने प्रदेश के शीर्ष जनपदों में अपना स्थान बनाए रखा है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद की उत्कृष्ट रैंकिंग को बनाए रखने हेतु विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में और अधिक गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करें तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।
जनपद की इस उपलब्धि पर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना की है, जिलाधिकारी ने इसे टीमवर्क, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम बताया है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆









