WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बालश्रम उन्मूलन/मानव तस्करी/बाल विवाह बाल भिक्षावृत्ति जन जागरुकता अभियान चलाया, रिपोर्ट रामा मिश्रा

 

*थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद एटा।*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में महिला एवं बाल कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में भिक्षावृत्ति/बाल विवाह उन्मूलन रोकथाम के अंतर्गत जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.06.2026 को ए0एच0टी0/एस0जे0पी0यू0 प्रभारी उ0नि0 दलवीर सिंह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री राजबाबू एवं सहायक श्री बबलू सिंह मय संयुक्त टीम के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जीटी रोड व कासगंज रोड स्थित प्रमुख स्थानों होटल, ढाबों एवं कारखानों मार्केट की दुकानों इत्यादि स्थानों पर चैंकिग की गयी एवं बालश्रम उन्मूलन/मानव तस्करी/बाल विवाह बाल भिक्षावृत्ति जन जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनमानस में व्यापक जन जागरुकता , बचपन बचाओं, शिक्षा दिलाओं, पढेगा भारत तभी तो आगे बढेगा भारत अभियान के तहत, जानकारी देते हुए इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के सम्बन्ध में जागरूक कर संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तिकरण व पुनर्वासन हेतु अभियान चलाकर 03 प्रतिष्ठानों से कुल 04 बाल किशोर श्रमिकों को अवमुक्त कराकर सेवायोजकों के खिलाफ श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा निरीक्षण टिप्पणी काट किशोर श्रमिकों को श्रम से मुक्त कराया गया एवं शासन की वर्तमान में प्रचलित योजनाओं के वारे में रेस्क्यू किये गये बच्चों/लोगों अवगत कराया गया और अपील की गयी कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें इसके अतिरिक्त उपरोक्त संयुक्त टीम के द्वारा जगह-जगह पर बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम के सम्बन्ध में स्थानीय दुकानदारों/व्यापरियों से अपील की गयी कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों/ किशोरों को अपने प्रतिष्ठान में नियोजित न करें।

Leave a Comment