WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

EO साहब का चश्मा” खोल रहा वायरल रिश्तों का राज ?

#हरदोई “EO साहब का चश्मा” खोल रहा वायरल रिश्तों का राज ? वही फोटो,वही कपड़े,सरकारी आवास और भावुक ऑडियो ने मचा दिया बवाल ?

हरदोई की शाहाबाद नगर पालिका इन दिनों सड़क, सफाई और विकास से ज्यादा “चश्मा कांड”, वायरल फोटो और रहस्यमयी ऑडियो को लेकर चर्चा में है।पूरा जिला इस सवाल में उलझा है कि आखिर EO साहब का वही चश्मा हर वायरल तस्वीर में कैसे पहुंच जा रहा है? सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरों को ऐसे ज़ूम कर देख रहे हैं जैसे कोई क्राइम ब्रांच की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही हो।किसी की नजर शर्ट पर अटक रही है,किसी की चश्मे पर,तो कोई पैर छूती तस्वीरों को देखकर पूछ रहा है “अगर रिश्ता सिर्फ पिता-पुत्री जैसा था, तो फिर इतनी सफाइयों की जरूरत क्यों पड़ गई?”

कहानी की शुरुआत तब हुई जब पाली निवासी देवेंद्र मिश्रा एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी पत्नी रीना मिश्रा व शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर पर अनैतिक संबंधों के गंभीर आरोप लगा दिए।देवेंद्र का कहना था कि उनकी पत्नी नगर पंचायत पाली में आउटसोर्सिंग कर्मचारी थीं और इसी दौरान EO साहब से नजदीकियां बढ़ीं। आरोप यह भी लगा कि बीमारी के दौरान उन्हें नशीला पदार्थ देकर कमजोर किया गया, विरोध करने पर मारपीट हुई और फिर घर की ज्वेलरी-नकदी लेकर पत्नी अलग हो गईं। जैसे ही मामला बाहर आया, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने ऐसा धमाका किया कि पूरा हरदोई “EO साहब और वायरल मैडम” की चर्चा में डूब गया।

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब आरोपों के बाद रीना मिश्रा और EO दोनों अचानक सफाई देने सामने आ गए। रीना ने कहा कि उन्हें AI तकनीक से बदनाम किया जा रहा है, जबकि EO साहब बोले— “वह बेटी जैसी हैं… बहन जैसी हैं… दोस्त जैसी हैं…”। इसके तुरंत बाद पैर छूती तस्वीरें वायरल कर दी गईं। बस फिर क्या था… जनता ने फोटो की ऐसी पड़ताल शुरू की कि चश्मा तक वायरल हो गया। लोगों ने दावा किया कि जिस चश्मे और जिस शर्ट में EO मीडिया के सामने सफाई दे रहे थे, वही चश्मा और वही कपड़े वायरल तस्वीरों में भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तंज उड़ने लगे— “लगता है सफाई से पहले फोटोशूट हुआ है”, “हरदोई में अब रिश्ता नहीं, चश्मा पहचान बता रहा है।

मामला और ज्यादा फिल्मी तब हो गया जब देवेंद्र मिश्रा के बेटे करण मिश्रा ने दावा कर दिया कि फरवरी में EO की पत्नी अचानक सरकारी आवास पहुंच गई थीं और वहां रीना मिश्रा मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान बवाल हुआ, पुलिस पहुंची और EO का मोबाइल उनकी पत्नी अपने साथ ले गईं। करण का दावा है कि वायरल फोटो और वीडियो उसी फोन से निकले हैं, जबकि दूसरी तरफ रीना मिश्रा लगातार इन्हें AI से बना फर्जी कंटेंट बता रही हैं। अब जनता भी दो हिस्सों में बंट गई है— एक पक्ष कह रहा है “सब स्क्रिप्टेड ड्रामा है”, दूसरा कह रहा है “इतना धुआं है तो कहीं न कहीं आग भी जरूर होगी।

इस पूरे हाईप्रोफाइल विवाद में सबसे ज्यादा सनसनी एक वायरल ऑडियो ने फैलाई है। कथित ऑडियो में रीना मिश्रा बेहद भावुक अंदाज में EO साहब से पूछती सुनाई दे रही हैं— “आपने खाना खा लिया?”, “अपना ध्यान रखिए”, “आपकी पत्नी और बेटी ने मुझे बहुत बुरा-भला कहा…”। बस फिर क्या था… हरदोई की गलियों से लेकर फेसबुक कमेंट बॉक्स तक एक ही चर्चा शुरू हो गई— “ये रिश्ता आखिर था क्या?” फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन जनता की अदालत में अभी सबसे बड़ा सबूत कोई कागज नहीं, बल्कि EO साहब का “वायरल चश्मा”, पैर छूती तस्वीरें और वो रहस्यमयी ऑडियो बन चुका है, जिसने पूरे जिले को शक, तंज और चर्चाओं के भंवर में डाल दिया है।

Leave a Comment