WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पर्यावरणविद् श्री अनिल शर्मा का ताजगंज शमाशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

पर्यावरणविद् श्री अनिल शर्मा का ताजगंज शमाशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
*–शहरवासियों ने दी अंतिम विदाई,याद किये उनके जनजीवन को लेकर किये प्रयास*
आगरा।4 अप्रैल 2026 को अनिल शर्मा का निधन हो गया था, उनके अंतिम संस्कार में आगरा के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, राजनेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। अनिल शर्मा (63) शनिवार सुबह एक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी रास्ते में घटिया आजम खां चौराहे के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। सिविल सोसायटी के अध्यक्ष शिरोमणी सिंह ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल शर्मा ने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गए है।
अनिल शर्मा ‘सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा’ के सचिव के रूप में संस्था के मुख्य स्तंभ थे। उन्हें आगरा के बौद्धिक और सामाजिक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता था।उनके नेतृत्व में संस्था ने आगरा के विकास और पर्यटन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किये।
पर्यावरणविद राजीव सक्सेना ने बताया कि अनिल शर्मा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सिविल एन्कलेव आगरा को वायुसेना परिसर से बाहर लेजाने को लेकर इलहाबाद हाइ्कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर एयरपोर्ट अथार्टी को एफीडेविट दाखिल कर बताना पडा था कि सिविल एयरपोर्ट शिफ्टिंग प्रोजेक्ट स्थगित नहीं हुआ है, इस पर शीघ कार्यशुरू होना है। इस प्रकार प्रोजेक्ट पुनर्जीवित हुआ, जो 2012 से ठंडे बस्ते में था।
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के अलावा उन्होंने जनपद के भूगर्भजल की गंभीर स्थिति में सुधार लाये जाने के लिये उटंगन, खारी और यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए प्रयास शिरु किये थे। प्रख्यात पर्यावरण विद्र जलपुरूष राजेन्द्र सिंह के द्वारा तरुण भारत संघ (राजस्थान) के द्वारा वर्ष 2025 में नदी प्रहरी सम्मान से नवाजा गया था।
वे प्रख्यात इतिहासकार और सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष स्व. डॉ. आर.सी. शर्मा के पुत्र थे।

Leave a Comment