WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जर्मनी में नर्सिंग एवं केयर सेक्टर में रोजगार के अवसर – 30 जून तक करें आवेदन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जर्मनी में नर्सिंग एवं केयर सेक्टर में रोजगार के अवसर – 30 जून तक करें आवेदन*

 

*एटा 22 जून 2026(सू0वि0)।* जिला सेवा योजना अधिकारी विपिन कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए जर्मनी में नर्सिंग, केयरगिवर, केयरटेकर एवं पेशेंट केयर के विभिन्न पदों पर रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इन पदों से संबंधित कुल 1000 रिक्तियां सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर प्रकाशित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹2,25,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में बी.एससी. नर्सिंग अथवा जी.एन.एम. (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिप्लोमा अनिवार्य है। फ्रेशर से लेकर 13 वर्ष तक का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। कार्यस्थल जर्मनी रहेगा, जहां चयनित अभ्यर्थियों को सप्ताह में 5 दिन एवं प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करना होगा।

अभ्यर्थियों के लिए जर्मन भाषा (पढ़ना, लिखना एवं बोलना) का ज्ञान होना आवश्यक है।

इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment