WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*जनपद एटा में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर*

 

*एटा 13 मई 2026(सू0वि)।* जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा एवं मैसर्स सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड (एसआईएस ग्रुप एंटरप्राइजेज) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद एटा के विभिन्न विकासखंडों में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान के लगभग 400 पदों एवं सुपरवाइजर के 50 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। सुरक्षा जवान पद हेतु न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, आयु 19 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास/फेल निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद हेतु न्यूनतम लंबाई 170 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, आयु 21 से 40 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है।

प्रारंभिक वेतनमान ₹14,000 से ₹30,000 तक निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

रोजगार मेले का आयोजन निम्न तिथियों पर संबंधित विकासखंड कार्यालयों में किया जाएगा— सकीट में 18 एवं 19 मई 2026 को, शीतलपुर में 20 एवं 21 मई 2026 को, निधौली कलां में 22 एवं 23 मई 2026 को, अवागढ़ में 26 एवं 28 मई 2026 को, जैथरा में 01 एवं 02 जून 2026 को, जलेसर में 03 एवं 04 जून 2026 को, मारहरा में 05 एवं 06 जून 2026 को अलीगंज में 08 एवं 09 जून 2026 को आयोजित किया जायेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अपना पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) एवं एसआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कर लें तथा अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु एवं वर्ग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला जनपद के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment