WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कोलियरी प्लस टू उच्च विद्यालय बनियाडीह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद को भावभीनी विदाई

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

 

कोलियरी प्लस टू उच्च विद्यालय बनियाडीह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद को भावभीनी विदाई

 

 

 

कोलियरी प्लस टू उच्च विद्यालय बनियाडीह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चंद्रमणि प्रसाद के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, बुके भेंट एवं स्वागत गीत के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य एवं नाटक ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से श्री प्रसाद को शॉल, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, गिरिडीह के जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, सचिव अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मिथुन राज, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, मकतपुर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता तथा SOE पचम्बा के प्रधानाध्यापक केशव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जब श्री चंद्रमणि प्रसाद ने बनियाडीह जैसे सुदूर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यभार संभाला, तब विद्यालय की स्थिति काफी दयनीय थी। विद्यार्थियों की संख्या कम थी और शैक्षणिक व्यवस्था चरमराई हुई थी। लेकिन अपनी प्रशासनिक क्षमता, अनुशासन और समर्पण से उन्होंने विद्यालय को नई दिशा दी। उनके प्रयासों से विद्यालय में सकारात्मक माहौल बना और विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई। आज उनके कार्यों की चर्चा पूरे जिले में होती है।

अतिथियों ने श्री प्रसाद के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीप्ति कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, कर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम की सफलता में सत्यनारायण प्रसाद वर्मा, मो० मोजाहिदुल इस्लाम, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, अरविंद कुमार रवानी, अनिल कुमार प्रियदर्शी, विनय कुमार यादव, राकेश रंजन उपाध्याय, विवेक कुमार भदानी, सोनी प्रसाद, प्रियंका कुमारी रजक एवं फिरोज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment