*ई.एच.ए. व एलिम्को ने 85 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*ई.एच.ए. व एलिम्को ने 85 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए*

 

*सहायक उपकरण वितरण शिविर में 120 लोगों की रही सहभागिता, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश*

 

आगरा। 1 अगस्त 2026। दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इम्मानुएल हॉस्पिटल एसोसिएशन (ई.एच.ए.) – यू.पी. अर्बन प्रोजेक्ट, आगरा द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), भारत सरकार के उपक्रम, के सहयोग से कृष्णा वाटिका, शहीद नगर, शमशाबाद रोड पर निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 120 लोगों की उपस्थिति रही तथा 85 पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कमोड व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र, छड़ी, कमर बेल्ट, सिलिकॉन कुशन सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों से लाभार्थियों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन ई.एच.ए. के परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार ने किया। उन्होंने बताया कि संस्था जरूरतमंद दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों तक आवश्यक सहायक उपकरण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाएँ निरंतर पहुँचाने का कार्य कर रही है। कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर सुश्री सेल्विना ने बताया कि ई.एच.ए. एवं एलिम्को के संयुक्त प्रयासों से पिछले एक वर्ष में लगभग 1,500 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त कर लाभान्वित हो चुके हैं।

मुख्य अतिथि एवं ई.एच.ए. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना केवल सेवा ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समावेशिता, संवेदनशीलता एवं समान अवसरों को बढ़ावा देते हैं। साथ ही स्थानीय समुदाय आधारित संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अशिता सिंह, डॉ. जॉर्ज एवं सुश्री जुबिन उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वार्ड-77 के पार्षद श्री दीपक वर्मा तथा वार्ड-97 के पार्षद श्री मानसिंह ने ई.एच.ए. एवं एलिम्को के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एलिम्को से अमित कुमार एवं शुभांशु तथा ई.एच.ए. की टीम से राजकुमार, अदिति सिंह, नीरज कुमार, सेल्विना, शालू, दीपिका, कैरीना, फिलोमीना, खुशी एवं उड़ान समुदाय आधारित संगठन का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों, लाभार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा लाभार्थियों को भोजन पैकेट वितरित किए गए।

Leave a Comment