शिक्षा चौपाल समारोह सम्पन्न।
यूपी। एटा । विकास खंड निधौली कलां की न्याय पंचायत गहेतू क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गहराना के प्रांगण में शिक्षा चौपाल समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी निधौली कलां श्री अमित सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा द्वीप प्रज्वलित कर राधेश्याम यादव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पू मा शिक्षक संघ एटा तथा चंद्रजीत यादव नोडल शिक्षक के साथ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नई पहल की शुरुआत हुई है। प्रदेश भर में हर न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में सरकारी विद्यालयों के प्रति। आकर्षक तथा जागरूक करना है। कोई बच्चा शिक्षा से बचित नहीं रहे । सभी से अपील है कि अधिक से अधिक अभिभावक अपने अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराए तथा पढ़ाए।।खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थिति पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तथा परिषदीय विद्यालयों के निपुण लक्ष्य में श्रेष्ठ स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।
शिक्षा चौपाल समारोह को संबोधित करते हुए राधेश्याम यादव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा शिक्षक योग्य एवं अनुभवी है। नवोदय विद्यालय। तथा अन्य उच्च कोटि के सरकारी विद्यालयों में प्रवेश अधिकांश सरकारी विद्यालयों के बच्चों के अधिक होते हैं।जिस तरह प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के लिए अभिभावक सजग है उस तरह सरकारी विद्यालयों के लिए सजग हो तो सरकारी स्कूलों की तशवीर बदल जाएगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि सरकारी विद्यालयों में 1200/ रुपए प्रति छात्र सीधे अभिभावकों के खाते में सरकार की ओर से आता है। जिससे बच्चों की यूनिफॉर्म बैंग जूते मोज़े कापी पेंसिल आदि खरीदते हैं। किताबें तथा भोजन निशुल्क मिलता है। अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढाएं।
ए आर पी धर्मेन्द्र सिंह राघव। तथा धर्मेंद्र यादव एवं नोडल शिक्षक चंद्रजीत यादव। शंकुल शिक्षक विवेक कुलश्रेष्ठ ने भी शिक्षा चौपाल समारोह को संबोधित किया। समारोह के संयोजक चंद्रजीत यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विवेक कुमार कुलश्रेष्ठ ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह ने की। सभी को जलपान कराया गया।
शिक्षा चौपाल समारोह में सर्व श्री मुकेश बाबू यादव। प्रियंक यादव। बिनोद कुमार यादव। मनोज यादव।सुनील कुमार यादव। संगीता। शंकुल शिक्षक रुपेंद्र सिंह। प्रवेंद्र यादव। लोकेंद्र सिंह। कैलाश कुमार।नीरेश कुमार। अंजू जैन लीलावती। विवेक कुलश्रेष्ठ। चंद्रजीत यादव। अर्जुन सिंह। मुन्नेश कुमार। अर्चना शर्मा। श्याम पाल यादव । कौशलेंद्र सिंह। नेत्रपाल। आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थिति रहे। तथा अभिभावकों में सर्व श्री उदयवीर सिंह पूर्व प्रधान। नन्नू सिंह। राजवीर । प्रेम शंकर।राम सहाय। सूरज पाल।बैनीराम। उदयवीर बड़े। गयाप्रसाद। गोमती।राजवती। रामकली। सोनकली ।अनीता ।ओमलता ।राखी।मौहर श्री आदि उपस्थिति रहे।।








