अनिल अग्रवाल की वेदांता पर ED की रेड, FEMA उल्लंघन की जांच से कॉरपोरेट जगत में हड़कंप, रिपोर्ट BMF news

*बड़ी खबर।*

 

अनिल अग्रवाल की वेदांता पर ED की रेड, FEMA उल्लंघन की जांच से कॉरपोरेट जगत में हड़कंप।

देश के बड़े कॉरपोरेट ग्रुप वेदांता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने वेदांता ग्रुप से जुड़े परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर Foreign Exchange Management Act यानी FEMA के उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है।

वेदांता ग्रुप उद्योगपति अनिल अग्रवाल से जुड़ा देश का बड़ा खनन और मेटल समूह है। ऐसे में ED की इस कार्रवाई के बाद कॉरपोरेट जगत में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक ED की टीम विदेशी लेनदेन, फंड फ्लो, दस्तावेजों और कथित FEMA उल्लंघन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक ED या वेदांता की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

========👇

अगर यह कार्रवाई आगे बढ़ती है, तो इसका असर बाजार, निवेशकों और कॉरपोरेट सेक्टर की धारणा पर भी देखने को मिल सकता है।

 

☝️इस पूरी खबर और कार्यवाही के साथ कुछ अंश ऐसे भी जोड़े जा रहें है जिससे आम जनता में भय का माहौल पैदा हो और सरकार सहित ED विभाग पर दवाब बने जबकि ED की जाँच और बाजार का रिश्ता दूर का माना जाता है साथ ही निवेशक के साथ फर्म का रिश्ता अलग ही होता है. इसलिए ED की कार्यवाही से मात्र फर्म से जुड़े लोगो पर बड़ी कार्यबाही होंगी और बाजार पर किसी भी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा. ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि FEMA जैसे कृत्य पर ED कार्यवाही नहीं करेगी तो क्या वेदांता संस्था खूद तय करेगा कि पैसा कहा लुटाना है.

 

कुल मिलाकर वेदांता संस्था एक बड़ी संस्था जरूर है परन्तु देश के पैसे को बाहर भेजनें के तरीके से देश और आम निवेशकों पर असर पड़ेगा इसलिए कार्यवाही सही दिशा में ही चल रही है.

 

👉PS राजपूत

Leave a Comment