WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क* *31 मई को पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट राम रतन

*#एटा…*

*बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क*

*31 मई को पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा*

*जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अधिकारियों को दिए नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के निर्देश*

 

आगामी 31 मई रविवार को आयोजित होने वाली बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा कराया जा रहा है। जनपद में परीक्षा के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज तथा अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज शामिल हैं।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पन्न कराई जाएगी।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपदीय समन्वयक के रूप में डॉ. बी.बी.एस. परिहार, प्राचार्य जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज को नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. रामनारायण एवं दीपक कुमार को व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु नियुक्त किया गया है। परीक्षा के समुचित संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 10 पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा नियुक्त किए गए हैं।

बैठक के दौरान डीएफओ विपिन वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, उप जिलाधिकारी भावना विमल, उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य, सीओ सदर कृतिका सिंह,सी ओ यातायात संजय सिंह,उप निदेशक कृषि सुमित कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इन्द्र जीत, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment