WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बिजली न आने से पानी को भी तरसे लोग, 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, रिपोर्ट राम नरेश जी

बिजली न आने से पानी को भी तरसे लोग, 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र इसौली पर पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरफ से ठप पड़ी हुई है। इसौली फीटर से लगभग 50 गांव जुड़े हुए हैं। इन गावों में विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटे से पूरी तरह से बाधित है। आम जनमानस की दिनचर्या पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है। बेमौसम बारिश और आंधी की वजह से कुछ जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए थे और पेड़ भी गिर गए थे। लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी विद्युत विभाग खंभे खड़े करने में सफल नहीं हुआ है और आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकते नज़र आ रहे हैं। बिजली न आगे के कारण पीने के पानी के अलावा नहाने धोने और पशुओं के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर गाँवों में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिसके कारण पानी के घोर संकट से क्षेत्र में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आम जनमानस की ग़ंभीर समस्या के मद्देनजर कब तक इस संकट से निजात मिलती है।

 

Leave a Comment