WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तेज़ बारिश के कारण पुन्हेरा माइनर के अकराबाद बंबा की पटरी कटी, बड़ी दुर्घटना की संभावना, रिपोर्ट दयानन्द यादव

*एटा/जलेसर: तेज़ बारिश के कारण पुन्हेरा माइनर के अकराबाद बंबा की पटरी कटी, बड़ी दुर्घटना की संभावना।*

 

 

जलेसर/एटा:

 

जनपद एटा की जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पुन्हेरा माइनर के अकराबाद बंबा की पटरी तेज बारिश के कारण पूरी तरह से छतिग्रस्त हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटों से लगातार हो रही तेज़ बारिश के कारण भारी तादात में खेतों में भरा हुआ पानी ओवर फ्लो होकर पटरी के ऊपर होकर बह रहा है जिसके कारण आधी से ज्यादा पटरी कट चुकी है।नहर की पटरी डैमेज होने पर आज सिंचाई विभाग के ए ई एटा वैभव शर्मा को फोन पर वार्ता करके समस्या से अवगत कराया गया है। ए ई वैभव शर्मा ने सिंचाई विभाग जलेसर के जूनियर इंजीनियर अशोक शर्मा को तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या निस्तारण हेतु निर्देशित किया है।

 

पिछले चौबीस घंटों से हो रही तेज बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार भारी बारिश के कारण क्षेत्रीय लोग जरूरी कामों के लिए भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

 

 

Leave a Comment