WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र) ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट एवं शेड्यूल ट्राइब्स रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, पूर्व मध्य रेल शाखा चोपन द्वारा रेलवे मनोरंजन क्लब में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर सभी रेलवे कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ एकत्रित हुए और एक विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा चोपन नगर गूंज उठा।
रैली के समापन के बाद सभी लोग रेलवे मनोरंजन क्लब में एकत्र हुए, जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेलवे यातायात मंडल प्रबंधक रंजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों एवं नीतियों की सराहना की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दलित समाज के अधिकारों पर चर्चा करते हुए बाबा साहब के संघर्ष और उनके अमूल्य योगदान को याद किया। दर्शक भी पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, सहायक मंडल अभियंता संजय कुमार, अमर नाथ (प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय), ए.के. दास (मंडल अभियंता, कैरेज एंड वैगन), असिस्टेंट कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार राणा, अनिल कुमार सिंह, शाखा अध्यक्ष शत्रुघ्न भारती, शाखा सचिव मनीष कुमार सहित सभी रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment