डीपीएस स्कूल के पैसे की ताकत , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

डीपीएस स्कूल के पैसे की ताकत

बड़ी खबर: आगरा के DPS में विवाद के बाद आरोपी छात्र दक्ष चाहर के खिलाफ FIR, यूट्यूबर की तहरीर पर गिरफ्तारी, DPS स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं… ? School कार्रवाई को से रखा बहार.यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र दक्ष चाहर के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है

25 अप्रैल को DPS शास्त्रीपुरम में दो छात्रों के बीच झड़प हो गई। FIR में गंभीर आरोप लगाए गए हैं – पीड़ित के दांत और जबड़े में गंभीर चोट आई है पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वह नाबालिग होने के कारण अब यह मामला किशोर न्याय बोर्ड में जाएगा

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे मामले में DPS स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है

स्कूल को फिर से ‘बैरिकेड’ कर दिया गया है और सिर्फ FIR में पते पर DPS लिखा हुआ है – मानो असली स्कूल वहां है ही नहीं

सवाल उठ रहा है – आखिर DPS प्रशासन कहां है…?

जब स्कूल परिसर के अंदर ही छात्रों के दांत-जबड़े टूट रहे हैं, तो स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार क्यों नहीं…?

यूट्यूबर की तहरीर पर हुई कार्रवाई!

यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा ने इस मामले में सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

लेकिन अब देखना यह होगा कि DPS स्कूल प्रबंधन के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है….?

जनता के मन में एक ही सवाल – क्या स्कूल के अंदर हिंसा की घटनाओं के लिए स्कूल प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार नहीं है…?

Leave a Comment