WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सहायक निबंधन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का डीएम ने किया औचक* *निरीक्षण, रिपोर्ट वी के दीक्षित

*अलीगंज तहसील में पुरानी तहसील स्थित सहायक निबंधन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का डीएम ने किया औचक* *निरीक्षण*

*महत्वपूर्ण अभिलेखों की सुरक्षा, डिजिटलाइजेशन एवं छात्राओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*

एटा 14 मई 2026।जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा आज तहसील अलीगंज स्थित पुरानी तहसील परिसर में संचालित सहायक निबंधन कार्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन को मिलने वाली सुविधाओं, अभिलेखों की सुरक्षा, डिजिटल व्यवस्था एवं छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

सहायक निबंधन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 100 वर्ष पुराने भवन में महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की संपत्तियों से संबंधित रजिस्ट्री अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए उनका सुरक्षित एवं व्यवस्थित संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है। इस संबंध में उन्होंने सहायक निबंधन अधिकारी को निर्देशित किया कि नवीन भवन निर्माण हेतु स्टांप एवं निबंधन विभाग, लखनऊ को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए, जिससे अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण हेतु आधुनिक सुविधायुक्त भवन उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो भी रजिस्ट्रियां कार्यालय में अपलोड की जा रही हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि के अंतर्गत तहसील पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाए, ताकि नामांतरण संबंधी कार्यवाही समय से पूर्ण हो सके तथा आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने समस्त बही एवं अभिलेखों को इंडेक्सवार क्रमबद्ध तरीके से डिजिटलाइज किए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे भविष्य में अभिलेखों के खोज एवं सत्यापन में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने एसडीएम अलीगंज को निर्देशित किया कि पुरानी एवं निष्प्रयोज्य भवनों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण की कार्यवाही प्रस्तावित की जाए जिससे स्टांप एवं निबंधन कार्यालय को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित कराया जाए। जिलाधिकारी ने सहायक निबंधनअधिकारी आर एस. पाल को अभिलेखों की स्कैनिंग एवं इंडेक्सिंग कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश प्रदान किए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डन प्रमिला कुमारी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में लगभग 100 छात्राएं पंजीकृत हैं तथा छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर, रसोईघर, सिंक एवं छात्राओं के आवासीय कमरों को तथा बाथरूम की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय की साइड बाउंड्री पर कांटेदार फेंसिंग, बरामदा में पर्दे एवं अतिरिक्त लाइट लगाए जाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता, सहायक निबंधन अधिकारी आर एस. पाल, नायब तहसीलदार हिमांशु एवं विद्यालय की वार्डन प्रमिला कुमारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष