डीएम ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय औचक निरीक्षण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*#एटा…*

*डीएम ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय औचक निरीक्षण*

*नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए*

 

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा अलीगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डन प्रमिला कुमारी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में लगभग 100 छात्राएं पंजीकृत हैं तथा छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर, रसोईघर, सिंक एवं छात्राओं के आवासीय कमरों को तथा बाथरूम की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय की साइड बाउंड्री पर कांटेदार फेंसिंग, बरामदा में पर्दे एवं अतिरिक्त लाइट लगाए जाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता, सहायक निबंधन अधिकारी आर एस. पाल, नायब तहसीलदार हिमांशु एवं विद्यालय की वार्डन प्रमिला कुमारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment