जिलाधिकारी एटा की पिलुआ क्षेत्र में सराहना, रिपोर्ट राम नरेश

*जिलाधिकारी एटा की पिलुआ क्षेत्र में सराहना 👇*

 

कहते है कि खुशबु अपनी महक से बता देती है कि मौसम का माहौल खुशनुमा होगा!

 

जैसा कि सभी को पता है कि जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के आने के बाद जनपद में तहसील स्तर पर खनन पर रात दिन तहसील कर्मचारी प्रहार कर रहे है वही पिलुआ थाने पर आये थाना समाधान दिवस पर फरियादियों को सुनने के बाद आज जिलाधिकारी एटा द्वारा आपसी सहमति के आधार पर एक गंभीर प्रकरण को थाना स्तर पर ही सुलझा दिया गया!

 

ग्राम पंचायत कुंदनपुर में नाली को लेकर दो पक्षो में काफ़ी लम्बे समय से झगड़ा चला आ रहा था जिस मामलें को लेकर दोनों पक्ष कोर्ट भी जा चुके है परन्तु जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा समझाने के बाद कोर्ट के बाहर ही मामला सुलझा दिया गया है अब दोनों पक्ष उक्त मामले को लेकर सहमत है।

 

दोनों पक्षो ने ख़ुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह को यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की शिकायत दोनों पक्षो के बीच कभी नहीं रहेगी।

 

*पी एस राजपूत*

*CONFERENCE*

NEWS

Leave a Comment