एटा ब्रेकिंग
जिलाधिकारी अरविंद सिंह का सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण मचा हड़कंप
एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने CMOकार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति जांची और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
अत्यंत सुधार की आवश्यकता है कुछ चीजों में मूलभूत सुधार की आवश्यकता है जो निर्देश दिए गए हैं उसको सद्भावना स्वरूप स्पिरिट इस माह के अंत तक पूरा करेंगे.. डीएम
आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर जोर.. डीएम
निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के दिए निर्देश।
कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का दिया निर्देश
जनहित से जुड़े विभागों में नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.. डीएम
इस मौके पर CDO राजेंद्र मिश्रा, CMO राजेंद्रप्रसाद,ACMO राममोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।









