*जनपद एटा*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइंस स्थित बहुउददेशीय हॉल में मिशन शक्ति केन्द्रों के सुचारु संचालन प्रक्रिया हेतु (एस०ओ०पी०) के संबंध में किया गया जनपद स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन।*
पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तरप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त थानों पर स्थापित ‘मिशन शक्ति केन्द्रों’ के प्रभावी संचालन हेतु जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) के क्रम में आज दिनांक 17.05.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, एटा स्थित बहुउददेशीय हॉल में एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला/पुरुष पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
⏩*प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:*
*1- एस०ओ०पी० की जानकारी-*
डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी एस०ओ०पी० के सभी 12 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला एवं बाल अपराध से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण, पीड़िता को विधिक सहायता उपलब्ध कराना, काउंसलिंग की प्रक्रिया एवं गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
*2- रजिस्टरों का रख-रखाव-*
मिशन शक्ति केन्द्र पर प्रचलित विभिन्न रजिस्टर जैसे – आगंतुक रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, रेफरल रजिस्टर, फॉलोअप रजिस्टर आदि को नियमानुसार अपडेट रखने, उनमें प्रविष्टि करने की विधि एवं उनके महत्व के बारे में प्रशिक्षकों द्वारा पीपीटी के माध्यम से समझाया गया।
*3- व्यवहारिक प्रशिक्षण-*
नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा केस स्टडी के माध्यम से बताया गया कि पीड़ित महिला/बालिका के केन्द्र पर आने से लेकर उसकी समस्या के समाधान तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया क्या होगी।
*4- कार्यप्रणाली की निगरानी-*
केन्द्र की समग्र कार्यप्रणाली, दक्षता एवं मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने का दायित्व प्रभारी का होगा।
*5- कर्मचारियों का मार्गदर्शन-*
अपने अधीन कार्यरत उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल की निगरानी, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करना तथा यह सुनिश्चित करना कि सभी कर्मी एस० ओ०पी०, कानूनों एवं दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा डॉ0 इलामारन जी ने कहा कि मिशन शक्ति माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक केन्द्र पर नियुक्त पुलिसकर्मी पीड़िता के साथ संवेदनशीलता, सम्मान और गोपनीयता के साथ व्यवहार करें। एस०ओ०पी० का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा, श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।








