WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र ने तहसील रॉबर्ट्सगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट।

 

 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र ने तहसील रॉबर्ट्सगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

 

 

सोनभद्र 27 जून 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आज उप जिलाधिकारी, रॉबर्ट्सगंज को ज्ञापन सौंपकर तहसील रॉबर्ट्सगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि तहसील में अनेक वादों का निस्तारण बिना संबंधित पक्षों एवं अधिवक्ताओं को समुचित अवसर दिए किया जा रहा है, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार विजयगढ़ द्वारा वादों का त्वरित एवं मनमाने ढंग से निस्तारण किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। आगे कहा कि कुछ वादकारियों द्वारा अवैध धनराशि लेकर प्रकरणों के निस्तारण किए जाने संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

 

बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता तथा वादकारियों के साथ असम्मानजनक व्यवहार एवं अनावश्यक विलंब की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, जिससे न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि तहसील रॉबर्ट्सगंज में न्यायिक एवं राजस्व कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, प्रत्येक पक्ष को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए तथा भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता समुदाय जनहित एवं न्यायहित में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा , जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कामता प्रसाद यादव,राजेश यादव, पवन कुमार सिंह,सुरेश सिंह कुशवाहा, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय,राजकुमार सिंह,संतोष कुमार यादव, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल, राकेश सिंह पटेल, रोशन खान आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave a Comment