पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत एवं अंतर्राष्ट्रीय संत असीमानंद जी के एटा आगमन को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

कु. सृष्टि आर्य के जन्म दिन समारोह में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत एवं अंतर्राष्ट्रीय संत असीमानंद जी के एटा आगमन को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

————————————–

( सुरक्षा व्यवस्था हेतु चप्पे-चप्पे पर एटा पुलिस व खुफिया तंत्र की निगरानी )

____________________________

एटा। जनपद के चर्चित कट्टर हिंदूवादी किसान नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के पीएसी मारहरा रोड स्थित निजी आवास पर आज रविवार की सांय 5:00 बजे उत्तराखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं वाई श्रेणी सुरक्षा प्राप्त अंतराष्ट्रीय संत स्वामी असीमानंद जी महाराज के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है ‌ ! इस मौके पर खुफिया तंत्र की भी पैनी नजर बनी हुई है।

 

बताते चलें कि आज रविवार को हिंदूवादी नेता राजू आर्य की बेटी कु. सृष्टि आर्य का जन्मदिन समारोह में देश के जाने-माने साधु संत एवं उच्च कोटि के राजनेताओं एवं आई.ए.एस. आई.पी.एस. अधिकारियो का आगमन हो रहा है, जो राजू आर्य की पुत्री कु.सृष्टि आर्य के जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से पधारकर आर्शीवाद प्रदान करेंगे!

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा गत शनिवार की शाम राजू आर्य के आवास एवं कार्यक्रम स्थल का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन निरीक्षण किया गया है।

वीवीआईपी संत एवं पूर्व मुख्मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत राजू आर्य के आवास के मुख्य द्वार से अति विशिष्ट अतिथियों की सीधी एंट्री कराई जायेगी, वहीं राजू आर्य के आवास के पीछे खाली पड़े ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर मुख्य रोड से सीधी एंट्री कराई जायेगी। वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी गहनता से चप्पे- चप्पे की निगरानी में जुटा हुआ है।

Leave a Comment