WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सावन के द्वितीय सोमवार पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा शीतल जल वितरण

 

 

*शीर्षक: सावन के द्वितीय सोमवार पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा शीतल जल वितरण एवं सेवा कार्य*

 

*वाराणसी।* सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस पवित्र माह में जलाभिषेक और जीव सेवा का विशेष महत्व है। इसी आस्था के साथ *नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था* द्वारा सावन के द्वितीय सोमवार को नंदी चौराहे पर दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों एवं कांवरियों के लिए _निशुल्क शीतल जल वितरण_ किया गया।

 

*कार्यक्रम के दौरान टीम ने दर्शन-पूजन में आने वाली समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया और श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी दी।*

*संस्था की अध्यक्ष ममता जी के नेतृत्व और संस्थापक विजय कुमार जी के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। अध्यक्ष ममता जी ने कहा कि “भोले बाबा की नगरी में सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है। सावन में दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले भक्तों की सहायता करना हमारा सौभाग्य है।”*

 

*संस्थापक विजय कुमार जी ने कहा कि “मेले का महत्व केवल दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, एकता और भाईचारे का संदेश देना भी है। नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।*”

 

*समाजसेवी संध्या पांडे , राजश्री साहनी , किरन देवी , अजरा बीबी , रहमत अली, मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू गुप्ता , महबूब हसन ,रिंकू प्रसाद, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती , सुमित बिंद, , आदि टीम के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।*

*कार्यक्रम के अंत में संस्था के मोहम्मद अनीस ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।*

 

 

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment