WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

16 वर्ष या उससे अधिक आयु की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, रिपोर्ट विनय यादव

*16 वर्ष या उससे अधिक आयु की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

 

*एटा, 09 जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ई-ट्राईसाइकिल योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद एटा में निवासरत 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें विद्यालय, महाविद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान, लाइब्रेरी, लैब एवं छात्रावास आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके तथा उनके शैक्षिक पुनर्वास को बढ़ावा मिले। योजना के अंतर्गत प्रति ई-ट्राईसाइकिल अधिकतम ₹65,000 तक की धनराशि अनुमन्य है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ ऐसी दिव्यांग छात्राओं को दिया जाएगा जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हों तथा शारीरिक रूप से ई-ट्राईसाइकिल संचालित करने में सक्षम हों। छात्रा की दृष्टि एवं मानसिक स्थिति सामान्य हो तथा कमर का ऊपरी भाग स्वस्थ होना आवश्यक है। साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित दिव्यांग प्रमाण-पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं पात्र छात्राओं को मिलेगा जिनका परिवार आयकरदाता की श्रेणी में नहीं आता है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही ऐसी छात्राएँ, जिन्हें पिछले पाँच वर्षों में किसी भी स्रोत से ई-ट्राईसाइकिल प्राप्त हो चुकी है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि आवेदन के साथ संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय अथवा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जारी अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी।

उन्होंने जनपद की पात्र दिव्यांग छात्राओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने अथवा अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत परिसर, एटा में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment