WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का तैयारी में जुटे भक्तजन, 16 जुलाई को होगा भव्य आयोजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का तैयारी में जुटे भक्तजन, 16 जुलाई को होगा भव्य आयोजन*

 

*नंदीघोष रथ पर 16 जुलाई को भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्रीजगन्नाथ जी, 14 जुलाई को नव यौवन वेश में देंगे दर्शन*

 

*कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर इस्कॉन (अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा किया जा रहा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन*

 

आगरा। 14 दिन बीमारी के उपचार के उपरान्त श्रीजगन्नाथ जी बहन सुभद्रा और बाई बलराम संग भक्तों को दर्शन देने 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा में नगर भ्रमण को निकलेंगे। बल्केश्वर स्थित महादेव मंदिर से नंदीघोष रथ पर विराजमान भगवान के रथ को भक्तजन हाथों से खींचकर क्षेत्र में भ्रमण कराते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर तक लेकर जाएंगे। 14 दिन बाद स्वस्थ होकर श्रीजगन्नाथ जी भक्तों को 14 जुलाई को आयोजित नयन उत्सव में (नव यौवन वेश में) दर्शन देंगे और 15 जुलाई को भव्य फूल बंगला व छप्पन भोगकाआयोजन किया जाएगा। इस्कॉन (अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश के हजारों भक्त भी भाग लेने पहुंचेंगे। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविद स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई को भक्तिभाव के साथ श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारम्भ होकर यात्रा बल्केश्वर, कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इस्कॉन मंदिर रश्मि नगर पहुंचेगी। श्रीहरि के रथ को भक्तजन रस्सी से खींचकर मंदिर तक ले जाएंगे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व 10, 11 12, 13 जुलाई को शहरवासियों को रथयात्रा में आमंत्रित करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। नितेश अग्रवाल ने बताया 10 से 13 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में मंत्रण यात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें लगभग एक लाख लोगों को खिचड़ी का प्रसाद बांटने का लक्ष्य रखा गया है। श्रीहरि 14 जुलाई को मंदिर परिसर में आयोजित नयन उत्सव में भक्तों को दर्शन देंगे। जहां 14 दिन तक श्रीहरि के उपाचार व सादा भोजन के बाद छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। 56 भोग भक्तों द्वारा पकाकर मंदिर में लाया जाएगा। अरविन्द प्रभु ने सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधीर ग्रवाल, शैलेश बंसल, अनूप अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, विमल नयन फतेहपुरिया, अमित मित्तल, दीपक प्रह्लाद मित्तल, राजीव मल्होत्रा, अनुज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, रमेश यादव, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, विष्णु शर्मा, अंशुल अग्रवाल, रविन्द्र कुमार ग्रवाल, अंकित अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल आदि उपस्थित थे।

*12 जुलाई से प्रारम्भ होगा गुण्डिचा मार्जन*

आगरा। आगरा इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि 12 जुलाई से गुण्डिचा मार्जन प्रारम्भ हो जाएगा। गुण्डिचा मार्जन मंदिर की सफाई की एक प्रक्रिया है, जो पुरी में वार्षिक रथयात्रा से पहले की जाती है। यह भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों के गुंडिचा मंदिर में प्रवास के लिए मंदिर को तैयार करने का अनुष्ठान है, जिसमें मंदिर में रंग रोगन, सफाई करके व पुष्पों से सजाकर तैयार किया जाता है। मान्यता है कि इस सफाई से न केवल मंदिर बल्कि भक्तों का हृदय भी शुद्ध होता है।

*कब कहां से निकलेंगी आमंत्रण यात्रा*

10 जुलाईः शाम 5 बजे करकुंज चौराहे से प्रारम्भ होकर कारगिल पैट्रोल पम्प होते हुए पश्चिम पुरी चौराहे तक। 11 जुलाईः शाम 5 बजे से पीपील वाला गेट से सिंधी बाजार, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी, मोतीगंज से बेलनगंज चौराहा तक।

12 जुलाईः सुबह 6 बजे से दुर्गा मंदिर डिफेंस एस्टेट से प्रारम्भ होकर बिन्दू कटरा में भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर डिफेन्स स्टेट तक। 12 जुलाई को ही शाम 5 बजे से बल्केश्वर महादेव मंदिर, बल्केस्वर चौराहा, चांदनी चौक, सिटी मॉल, न्यू आदर्श नगर, पानी की टंकी, महाराजा अग्रसेन मार्ग होते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर तक। 13 जुलाईः शाम 5 बजे से आजाद पैट्रोल पम्प संजय प्लेस से प्रारम्भ होकर कॉसमॉस मॉल संजय प्लेस तक।

Leave a Comment