WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन*

 

आगरा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आज आम आदमी पार्टी,जिला आगरा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में माननीया राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जगदीशपुर थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार को सौंपा गया।ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है। जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष