WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

किसान जागृति संगठन का प्रदर्शन, केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

किसान जागृति संगठन का प्रदर्शन, केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Oplus_131072

रायसेन। किसान जागृति संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों एवं किसानों ने एकजुट होकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम मनीष शर्मा को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने कई अहम मुद्दों को उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने विशेष रूप से
1 बुधनी में प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय खोलने का विरोध जताया। रायसेन में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग रखी किसानों का कहना है कि इस निर्णय से स्थानीय किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं और जमीन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
2 समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीदी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे आर्थिक संकट गहरा रहा है।

3 मकोड़िया डेम को पुनः स्वीकृति दिलाने की भी मांग की गई है। किसानों का मानना है कि डेम बनने से रायसेन तहसील के 200 ग्रामों विदिशा जिले के 200 ग्राम कल 400 ग्रामों को को सिंचाई का पानी प्राप्त होगा और रायसेन शहर सांची विदिशा को अजीवन पेयजल के लिये शुद्ध जल प्राप्त होगा सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा और क्षेत्र की खेती को बड़ा लाभ मिलेगा।

4 किसानों का ब्याज माफ करने के संबंध में ज्ञापन में कहां गया कि मध्य प्रदेश सरकार की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है गेहूं का समर्थन पर 10 अप्रैल से खरीदी चालू की गई है जिससे कि किसान कालातीत हो गए हैं मध्य प्रदेश सरकार के कारण जो किसान कालातीत हुए हैं उनका ब्याज मध्यप्रदेश सरकार जमा करें या किसानों का ब्याज माफ करें
मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि गलत नीतियों के कारण प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं।
5 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आगजनी से होने वाले नुकसान को भी क्लेम में शामिल करने की मांग रखी गई है, ताकि किसानों को आपदा की स्थिति में राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में किस जागृत संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राजू भैया जिला अध्यक्ष रंजीत यादव रामस्वरूप राठौर महासचिव तहसील अध्यक्ष राजेंद्र पटेल दशरथ पटेल नारायण बघेल,कार्यालय प्रभारी विजय चौकसे, तलत बेग जमुना लोधी ईशाहक अली खान यूनुस खान रोशन गौर चैन सिंह राजपूत अनिल जाटव जगदीश लोधी हाफिज गुड्डू खान ठाकुर मलखान सिंह मर्दन सिंह लोधी मलखान सिंह मीणा बशीरुद्दीन दीवान सिंह लोधी रोशन गौर दिनेश राजपूत मुन्नालाल लालाराम लोधी खूब सिंह शाक्य नरेश लोधी अन्य किसान उपस्थित थे
किसान जागृति संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment