WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनभद्र: इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ ग्राहकों का प्रदर्शन, अभद्र व्यवहार व अनियमितताओं की जांच की मांग

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र। इंडियन बैंक की सलखन-चोपन शाखा में कथित अभद्र व्यवहार एवं बैंकिंग कार्यों में अनियमितताओं को लेकर ग्राहकों में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को बैंक परिसर के बाहर दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन कर शाखा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की तथा उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता तथा बैंक में आने वाले लोगों से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक, जोनल प्रबंधक, बैंक के नोडल अधिकारी तथा भारतीय रिजर्व बैंक के ग्राहक सेवा विभाग को लिखित शिकायत भी भेजी गई है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बैंक में केवाईसी (KYC) संबंधी कार्यों के नाम पर एक वृद्ध ग्राहक से धनराशि लिए जाने की घटना सामने आई है। शिकायत में इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही शाखा के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने, संबंधित कर्मचारियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता एवं ग्राहकों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस संबंध में बैंक प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है तथा लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment