WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नगर निगम पर प्रदर्शन, सावन परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने की उठी मांग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत का नगर निगम पर प्रदर्शन, सावन परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने की उठी मांग*

 

आगरा, 7 अगस्त 2026:”हर हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम गेट पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के भारी जोश के आगे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। अपर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया। राष्ट्रीय संयोजक सुमित कटियार ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सावन माह में हिन्दू समाज भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है और आगरा के चारों कोनों पर प्राचीन शिव मंदिर स्थित हैं। उन्होंने मांग की कि प्राचीन शिव मंदिरों के पैदल परिक्रमा मार्ग से जलभराव और कंकड़-पत्थर हटाए जाएं तथा मिट्टी डलवाकर मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि जब किसी अन्य पर्व पर व्यापक व्यवस्थाएं की जाती हैं, तो हिन्दू त्योहारों और शिव भक्तों की आस्था पर भी प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। मंदिरों के आसपास फैली गंदगी को तत्काल प्रभाव से हटवाने की मांग की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चौहान और उपाध्यक्ष अर्जुन गिरज ने संयुक्त रूप से सावन परिक्रमा मार्ग पर चिकित्सा शिविर लगाने तथा इस पवित्र माह में मीट-मांस की दुकानें बंद रखने की पुरजोर मांग रखी। अपर आयुक्त महोदय ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए शीघ्र अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया। जुलूस का संचालन महानगर अध्यक्ष विनोद गौतम ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद सक्सेना, शहर प्रभारी दीपक जैन, जसवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश मिश्रा, रौनक दीक्षित, निपुर्द खंडेलवाल, विमल प्रजापति, श्याम पहलवान, अनुराग शर्मा, कुनाल माहौर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment