**मेट्रो स्टेशन का नाम ‘भगवान झूलेलाल’ रखने की मांग: आगरा में सिंधी समाज ने किया एकता का आह्वान।* 
आगरा। ताजनगरी के इतिहास में सिंधी समाज के गौरव, त्याग और सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान दिलाने के लिए समाज ने सुर में सुर मिलाया है। सिंधी सेंट्रल पंचायत, आगरा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने प्रस्ताव रखा के सेंट जॉन्स मेट्रो स्टेशन या किसी अन्य स्टेशन का नाम बदलकर भगवान झूलेलाल मेट्रो स्टेशन’ रखा जाए। समाज का कहना है कि यह मांग सिंधी समाज के अभूतपूर्व योगदान और उनके स्वाभिमान का सम्मान होगी। इस ऐतिहासिक मुहिम को सफल बनाने और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम मे धाम के डॉ. पीर शंकर नाथ योगी जी के पावन मार्गदर्शन में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता चंद्रप्रकाश सोनी ने व संचालन श्री हेमंत भोजवानी जी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी और महामंत्री हेमंत भोजवानी ने कहा,हमारी ताकत हमारी एकजुटता में है। एक उंगली कमजोर हो सकती है, लेकिन जब पांचों उंगलियां मिलती हैं तो वज्र जैसी मुट्ठी बनती है। सिंधी समाज का इतिहास वर्षों पुराना है और देश व शहर के व्यावसायिक और सामाजिक विकास में हमारा बड़ा योगदान रहा है। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति और जड़ों से जोड़े रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम सब मिलकर अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल जी के नाम पर मेट्रो स्टेशन का नामकरण करने की मांग शासन-प्रशासन से करेंगे।बैठक में सिंधी समाज की और पहचान की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पूरी कार्यकारिणी ने एक सुर में समर्थन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारी:अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी,महामंत्री हेमंत भोजवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद आडवाणी, कोषाध्यक्ष जय रामदास होतचंदानी। संरक्षक व सलाहकार मंडल: संरक्षक नंदलाल आयलानी, श्यामलाल रंगनानी और वरिष्ठ सलाहकार श्याम भोजवानी।पार्षद सुनील करमचंदानी उपाध्यक्ष दौलत राम खूबनानी, अशोक परवानी,और जयप्रकाश धर्मानी। मीडिया प्रभारी कमल जुम्मानी। प्रमुख समाजसेवी व गणमान्य नागरिक: तीर्थंदास वरलानी, कमल छाबड़िया, कपिल पंजवानी, नानकचंद, दर्शन थावानी, भरत मंगलानी, प्रदीप बनवारी, कन्हैया सोनी, नरेश लखवानी, हरीश टहलियानी, घनश्याम हेमलानी, दौलत राम साधवानी, हर्ष असनानी, के. लाल त्रिलोकानी,अमर कंधारी, जितेंद्र पमनानी, हरीश लालवानी और जय रामानी सहित सिंधी समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने एक मत होकर संकल्प लिया कि जब तक समाज की इस न्यायसंगत मांग को पूरा नहीं कर लिया जाता, तब तक यह मुहिम पूरी एकजुटता के साथ जारी रहेगी।









