गढ़मुक्खा में सूखे तालाब को पानी से भरवाने की मांग,रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

गढ़मुक्खा में सूखे तालाब को पानी से भरवाने की मांग, सरकार द्वारा तालाब की खुदाई एवं सौंदर्यीकरण दो वर्ष पहले हुआ, लेकिन अभी तक इस में पानी नहीं भरा,पशु पक्षी, आमजन परेशान, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

 

कागारौल/आगरा । ताज नगरी आगरा की तहसील खेरागढ़ के अंतर्गत ग्राम गढ़मुक्खा में दिगरौता रोड़ के सहारे नहर के पास एक बड़ा तालाब है। जिस का सौंदर्यीकरण करीब दो वर्ष पहले खुदाई कर किया गया था। ग्रामीण भ्रष्टाचार विरोधी सेना के देवेन्द्र उर्फ भोलू जाट ने आरोप लगाया है कि करीब बीस पच्चीस लाख रुपए से सरकार द्वारा तालाब खुदाई एवं सौंदर्यीकरण दो वर्ष पहले किया गया था लेकिन अभी तक एक बूंद पानी नहीं भरा गया,पशु पक्षी और आम जन पानी के लिए परेशान है। पूरे गांव का पानी खारा हो गया है। सभी गांव बाहर बने हनुमान जी के मन्दिर मैदान में तालाब के पास सरकारी हैंडपंप लगे हैं वहां से लोग पीने को मीठा पानी भरकर लाते हैं, पानी का बहुत जल स्तर नीचे चला गया है,इस संज्ञान को लेते हुए, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शासन प्रशासन से ग्रामीण लोगों ने मांग की है कि इस भीषण गर्मी में जल्द से जल्द पानी भरवाया जाए जिससे पशु पक्षी और आम जन को पानी से राहत मिल सके।

Leave a Comment