ग्रामीण पत्रकार एसो सिएशन के संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्य तिथि
देश भर में मनी ,दिन भर श्रद्धांजलि के दौर और निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
हुए रात्रि में कवि सम्मेलन
नई दिल्ली। ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ( ग्रा प ए)के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि हर साल की तरह 27 मई को मनाई गई। समूचे देश और खास कर उत्तर प्रदेश में इस समय पर कार्य क्रमों की होड़ लगी रही।
राष्ट्रीय स्तर पर 27मई की शाम आठ बजे वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसका संचालन अलीगढ़ से राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता नरेश सक्सेना ने किया।
राष्ट्रीय अद्धयक्ष देवी प्रसाद गुप्ता महासचिव प्रवीण चौहान, उपाद्धयक्ष शंकर देव तिवारी, सचिव प्रवक्ता नरेश सक्सेना और कोषाद्धयक्ष अतुल कपूर ने संस्थापक बाबू बालेश्वर् लाल को याद किया। उन्हे इनके अलावा
दिल्ली के एस जैन तेलंगाना के एफ एम सलीम,उत्तराखन्ड के डा. नरेश पाल सिंह,
ने भी श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, कर्णाटक , राजस्थान, मध्य प्रदेश , छ्त्तीश गढ, उत्तरा खंड़ के साथ उत्तर प्रदेश में जोर शोर से श्रद्धांजलि सभा और चिकित्सा शिविर आयोजित हुए वहीं कई स्थानों पर कवि सम्मेलन और गोष्ठियाँ भी हुईं।
इस दिन उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में पत्रकारों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं। और उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर देश के दर्जन भी राज्य की इकाइयां और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 351 तहसीलों में भव्य गोष्ठियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा और प्रोत्साहन देना तथा स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के आदर्शों का प्रसार करना है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम सचिव नरेश सक्सेना ने बताया है ।
संस्थापक के पैत्रक स्थल जहां मूर्ति स्थापित है, गड़वार बलिया में भव्य आयोजन हुआ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्मृति शेष बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि 27 मई, बुधवार को शाम चार बजे बालेश्वर लाल मार्ग पोखरा गड़वार पर ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्रीनाथ बाबा मंदिर के पीठाधीश्वर कौशलेन्द्र गिरी थे। समारोह की अध्यक्षता गामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद त्रिपाठी ने किया। मुख्य वक्ता पूर्वांचल के प्रख्यात साहित्यकार एवं हास्य कवि भोला प्रसाद आग्नेय थे। स्वागताध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार थे। समारोह मे पत्रकार, साहित्यकार, कवि, वरिष्ठ प्रशनिक अधिकारी, राजनेता, पूर्व सैनिक एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन लोगों को सम्मानित भी किया गया।









