WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गन्ने के खेत में युवती का पड़ा मिला शव   काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, रिपोर्ट राहुल गुप्ता

 

 

शाहजहांपुर, में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव गंधरपुर में शनिवार शाम लगभग 4:00 गन्ने के खेत में करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की गर्दन पर दुपट्टा कसा होने और शव के खेत में पड़े मिलने से उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे गांव गंधरपुर की पुलिया के दक्षिण स्थित कच्चे रास्ते से लगभग 100 मीटर अंदर सरदार के गन्ने के खेत में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना सिंधौली पुलिस मौके पर पहुंची घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों एवं ग्रामीणों के अनुसार, युवती की गर्दन पर दुपट्टा कसकर बंधा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास कोल्ड ड्रिंक की बोतल सहित कुछ अन्य सामान भी पड़ा मिला, मिलने की खबरें हैं जिसे पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फोरेंसिक साक्ष्य संकलित कराने तथा मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए शव को अज्ञात के रूप में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कॉपी पेस्ट ग्रामीण भारत खबरें ,युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment