WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तमिलनाडु एक्सप्रेस के ट्रॉली बैग में मिला शव, आगरा कैंट स्टेशन पर मचा हड़कंप, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*तमिलनाडु एक्सप्रेस के ट्रॉली बैग में मिला शव, आगरा कैंट स्टेशन पर मचा हड़कंप*

 

 

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में संदिग्ध ट्रॉली बैग मिलने की सूचना मिली। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ट्रॉली बैग खोलने पर उसके अंदर एक शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

*चेन्नई से लाए जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस*

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉली बैग ट्रेन में चेन्नई से ही रखा गया था। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैग किसने रखा था।

*शव की पहचान और CCTV फुटेज खंगालने पर फोकस*

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जांच एजेंसियां स्टेशन और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, साथ ही तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शव की शिनाख्त और ट्रॉली बैग के मालिक का पता चलने के बाद मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment