WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बीच सड़क ऑटो से खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस का एक्शन; चालक पर ₹5,000 का चालान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*बीच सड़क ऑटो से खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस का एक्शन; चालक पर ₹5,000 का चालान*

 

 

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बीच सड़क ऑटो-रिक्शा से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आगरा यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो में ऑटो चालक व्यस्त सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखाई देता है। स्टंट के दौरान ऑटो का संतुलन बिगड़ जाता है और चालक वाहन सहित सड़क पर गिर पड़ता है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस लापरवाही से आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई। वीडियो में दिखाई दे रहे ऑटो का नंबर UP 80 KT 7308 बताया जा रहा है और यह घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आगरा यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित ऑटो चालक की पहचान की और उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान किया। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़कें स्टंट करने के लिए नहीं हैं। इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और निर्दोष लोगों की जान जा सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी सड़क पर स्टंटबाजी, लापरवाही से वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Comment