*एटा- ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत मिली बड़ी सफलता, थाना जैथरा, जनपदीय साइबर सैल एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुकगण के कब्जे से साइबर फ्रॉड के ₹40,000 नकद, 01 एटीएम कार्ड, 01 बैंक INSTA KIT स्लिप एवं 01 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद।*
*घटना का विवरण-*
ऑपरेशन CY-VAJRA साइबर मुख्यालय से प्राप्त डिस्ट्रिक्ट इंटैलीजेन्स पैक के आधार पर संदिग्ध म्यूल बैंक खातों का विश्लेषण किया गया जिसके आधार पर थाना जैथऱा पर0अ0सं0 233/2026, धारा 317(5), 317(2), 49 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*घटना का अनावरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन CY-VAJRA” के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर श्री नीतीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस, जनपदीय साइबर सेल एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त में थाना जैथरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2026, धारा 317(5), 317(2), 49 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 18.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.नितेश बाबू पुत्र रामवीर निवासी मौ0 नेहरू नगर कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा 2. सोभित चौहान उर्फ कल्लू पुत्र राजू चौहान निवासी ग्राम सड़क मोर्चा थाना जैथरा जिला एटा को राजकीय महाविद्यालय तरगवां के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से ₹40,000 नकद, 01 एटीएम कार्ड, 01 बैंक INSTA KIT स्लिप तथा 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्घ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*संयुक्त टीम द्वारा कृत कार्यवाही-*
साइबर मुख्यालय से प्राप्त District Intelligence Pack के आधार पर संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की NCRP एवं समन्वय पोर्टल पर जांच की गई | जिसमें हैदराबाद निवासी एक पीड़ित द्वारा दर्ज साइबर शिकायत प्राप्त हुई। जांच में ज्ञात हुआ कि पीड़ित को CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ठगी गई धनराशि में से ₹8 लाख अभियुक्त नितेश बाबू के बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए थे। प्रकरण के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा बैंक स्टेटमेंट, चेक, KYC अभिलेख, बैंकिंग लेनदेन, SBI जैथरा एवं SBI अलीगंज शाखा की CCTV फुटेज, स्थानीय सत्यापन तथा CDR सहित तकनीकी विश्लेषण किया गया। विवेचना में यह प्रमाणित हुआ कि खाते में प्राप्त संपूर्ण धनराशि अभियुक्त नितेश बाबू द्वारा अपने साथी सोभित चौहान उर्फ कल्लू के साथ उसी दिन दो चैकों के माध्यम से ₹4.80 लाख एवं ₹3.20 लाख की निकासी कर ली गई थी। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर अभियुक्तों की पहचान स्थापित कर उनकी संलिप्तता की पुष्टि की गई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं भौतिक निगरानी रखते हुए साक्ष्य संकलित किए गए तथा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरोह की कार्यप्रणाली (Modus Operandi)-*
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गिरोह के सदस्यो के म्यूल खातों मे विभिन्न माध्यम से साइबर फ्रॉड का पैसा आता था। इसके बाद अभियुक्तगण/खाताधारक द्वारा साइबर फ्रॉड का यह पैसा बैंक से चेक अथवा एटीएम से नकद निकासी कर धनराशि गिरोह के सदस्यों में बांट लेते थे।
विवेचना, तकनीकी विश्लेषण एवं पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। उनके विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार कार्यरत हैं। अभियुक्तों के अन्य बैंक खातों एवं उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच की जा रही है।
*अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. श्री सुनील कुमार वर्मा थानाध्यक्ष जैथरा मय टीम
2. श्री दीक्षित कुमार प्रभारी जनपदीय साइबर सैल मय टीम
3. श्री श्रवण निगम प्रभारी एसओजी मय टीम
*जनअपील-*
एटा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक अथवा बैंकिंग किट किसी अन्य के उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वीडियो कॉल कर धनराशि ट्रांसफर कराने का दावा करने वाला कोई भी व्यक्ति ठग हो सकता है। ऐसी किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।









