WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मीडिया अधिकार महासम्मेलन: लखनऊ में जुटेगा पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुजूम, 24 अगस्त 2026 को बुलंद होगी हक की आवाज, रिपोर्ट सिम्मी भाटी

*मीडिया अधिकार महासम्मेलन: लखनऊ में जुटेगा पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुजूम, 24 अगस्त 2026 को बुलंद होगी हक की आवाज*

 

वरिष्ठ पत्रकार सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

 

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 24 अगस्त 2026 को पत्रकारिता, सामाजिक न्याय और जन-अधिकारों का एक ऐतिहासिक संगम देखने को मिलेगा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) उत्तर प्रदेश कमेटी के तत्वाधान में भव्य ‘मीडिया अधिकार महासम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा भवन के ठीक सामने स्थित दारुल सफा कॉमन हॉल (बी-ब्लॉक सभागार) में यह विशाल आयोजन प्रात: 10:00 बजे से शुरू होगा।

इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, मीडिया की स्वतंत्रता, सूचना के अधिकार (RTI) का सशक्तिकरण और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को बुलंद करना है।

प्रमुख अतिथि एवं शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति

कार्यक्रम में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के शीर्ष मीडिया अधिकारी, एवं राजनेता, सामाजिक संरक्षक और मीडिया जगत के दिग्गज एक मंच पर साझा रणनीति बनाएंगे:

*मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता:*

लखनऊ मध्य-174 से माननीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री (समाजवादी पार्टी) श्री रविदास मेहरोत्रा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उनका संबोधन सम्मेलन को विचार और नीति के स्तर पर नई दिशा प्रदान करेगा।

*विशेष अतिथि* पूर्वांचल महापंचायत पार्टी (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के इस महा-आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। उनके बौद्धिक विचारों से मीडिया जगत को शक्ति प्रदान होगी साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

*मुख्य संयोजक:* भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एके बिंदुसार एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा के कुशल संयोजन में एवं यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमीम आलम के कुशल संचालन में यह आयोजन ऐतिहासिक मूर्त रूप ले रहा है। BMF नेशनल कोर कमेटी लगातार पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए देशव्यापी संघर्ष कर रही है।

*महासम्मेलन के मुख्य बिंदु और ज्वलंत मुद्दे*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन एवं संस्थापक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से निम्नलिखित दूरगामी और महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन एवं परिचर्चा होगी:

पत्रकारों के अधिकार व सुरक्षा: प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस नीति पर विचार।

मीडिया कल्याण बोर्ड एवं ‘मीडिया पालिका’ की स्थापना: पत्रकारों के आर्थिक, सामाजिक और बीमा जैसे जनकल्याणकारी हितों को सुनिश्चित करने के लिए ‘मीडिया कल्याण बोर्ड’ व ‘मीडिया पालिका’ के गठन की जोरदार मांग।

पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की स्वतंत्रता को हर हाल में अक्षुण्ण रखने पर जोर।

RTI (सूचना का अधिकार) का सुदृढ़ीकरण: पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने में आरटीआई की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष सत्र।

सामाजिक समरसता व प्रदेश का विकास: समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समग्र क्षेत्रीय विकास पर संवाद।

कार्यक्रम विवरण व आमंत्रण

स्थान: दारुल सफा कॉमन हॉल, बी-ब्लॉक सभागार (विधानसभा भवन के सामने), लखनऊ

दिनांक व समय: 24 अगस्त 2026, | प्रात: 10:00 बजे से

यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव विशाल तिवारी ने कहां की आयोजकों और भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की उत्तर प्रदेश कमेटी ने प्रदेश भर के सभी पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर इस महा-आंदोलन को सफल बनाएं और अपने अधिकारों की आवाज को मजबूती दें।

 

(नोट -भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी एवं संगठन से जुड़े हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के आगमन के आधिकारिक सूचना 20 अगस्त को जारी की जाएगी)

Leave a Comment