WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के साथ हुए मारपीट प्रकरण में डॉ मुकेश परमार द्वारा भी दर्ज कराई गई क्रॉस एफआईआर, रिपोर्ट दिनेश शर्मा

मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के साथ हुए मारपीट प्रकरण में डॉ मुकेश परमार द्वारा भी दर्ज कराई गई क्रॉस एफआईआर

Oplus_131072

( मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस तैनात )
————————————-
एटा ! गत शुक्रवार को वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के अंदर एक पत्रकार द्वारा अपने पुत्र के उपचार कराऐ जाने के दौरान डॉक्टर अंकित शर्मा द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं अशोक शर्मा तथा एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार ज्ञानेश गौतम के साथ किए गए दुर्व्यवहार , गाली गलौज, मारपीट के प्रकरण में जहां पंकज गुप्ता द्वारा डॉक्टर मुकेश परमार व उनके ड्राइवर तथा डॉक्टर अंकित सहित 8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एससी एसटी अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, तो वहीं डॉक्टर मुकेश परमार द्वारा भी उक्त दिनांक को 3 घंटे बाद सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली गलौज, मारपीट करने जैसे आरोप लगाते हुए पंकज गुप्ता के विरुद्ध भी मुकदमा अपराध संख्या 134 / 26 अंतर्गत धारा 134 / 26, 115 ( 2) ,352 ,132 वीएनएस में पंजीकृत कराया गया है ! ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता के ऊपर क्रॉस मुकदमा पंजीकृत किए जाने के बाद जनपद के पत्रकारों में काफी आक्रोश है ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलमारन जी के निर्देशन में एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय एवं सीओ सिटी कीर्तिका सिंह कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह , पुलिस इंस्पेक्टर अजब सिंह गुर्जर, कोतवाली मलावन के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कोतवाली देहात के प्रभारी इंचार्ज वरिष्ठ उप निरीक्षक जयवीर सिंह एवं स्थानीय गुप्तचर इकाई के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में लगे हुए हैं !

Leave a Comment