WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ मुकदमे से उपजा विवाद, भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने लिया संज्ञान साजिश के तहत फंसाने का आरोप: डॉ. कार्तिकेय शर्मा ने उच्चाधिकारियों से की निष्पक्ष जांच की मांग। कमल कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट।

डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ मुकदमे से उपजा विवाद, भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने लिया संज्ञान साजिश के तहत फंसाने का आरोप: डॉ. कार्तिकेय शर्मा ने उच्चाधिकारियों से की निष्पक्ष जांच की मांग।

जल्द ही चिकित्सकों को टारगेट बनाने वाले ऐसे रैकेट का किया जाएगा पर्दाफाश।

 

कमल कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट।


प्रयागराज: चिकित्सक पर दर्ज मुकदमे को लेकर आक्रोश, एके बिंदुसार ने दी फर्जीवाड़े के खिलाफ चेतावनी,
डॉक्टर के विरुद्ध गलत एफआईआर? भारतीय मीडिया फाउंडेशन की चिकित्सा फोरम टीम करेगी मामले की निगरानी
प्रयागराज जनपद में डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि उन्हें एक गहरी साजिश के तहत फंसाया गया है और उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमा पूरी तरह तथ्यों से परे है। उन्होंने शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी की चिकित्सा फोरम टीम सक्रिय हो गई है। यूनियन के संस्थापक एके बिंदुसार ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी चिकित्सक को फर्जी तरीके से परेशान करने की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संगठन चिकित्सकों के सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, कानूनी जानकारों के अनुसार यदि साक्ष्य पक्ष में हैं, तो न्यायालय के माध्यम से राहत प्राप्त की जा सकती है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Leave a Comment