जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के सख्त निर्देशों पर लगातार खनन पर कार्यवाही, रिपोर्ट राम नरेश सिंह

*जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के सख्त निर्देशों पर लगातार खनन पर कार्यवाही 👇*

 

पिछले कई सप्ताह से तहसील सदर में खनन को लेकर तहसील स्तर के अधिकारी रात भर गस्त करके माफियाओ की धरपकड़ कर रहे है.जिस कार्यवाही में खनन माफियाओ की कमर तोड़ने का काम किया गया है।

 

👉रात्रि ग्राम पंचायत लहरा अकोली में खनन करते हुए एक रिपर ट्रेक्टर सहित दो ट्रेक्टर ट्रॉली मिट्टी सहित पकड़ लिए गए है। थाना निधोली कला में खनन के उपक्रम जप्ति कराया गया है.

 

👉कल भी सयुंक्त कार्यवाही करते हुए तहसील सदर SDM, एटा ARTO ,तहसीलदार, खनन अधिकारी द्वारा 3 ट्रकों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ कर कार्यवाही की गई है ।

 

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के द्वारा लगातार अधिकारियो के साथ मीटिंग कर जनपद एटा मे अवैध खनन को पूर्णतय रोकने के निर्देश दिए गए है यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री के साफ निर्देश है कि खनन पर लगातार कार्यवाही की जाये.खनन के मामलो में राजनैतिक हस्तक्षेप भी किनारे करने के मुक निर्देश है.

 

 

*जलेसर तहसील दवाब में? 👇*

👇तहसील जलेसर में खनन अभी भी रुकने का नाम नहीं लें रहा है जबकि अधिकारी रात भर गस्त करने की बोल रहे है परन्तु मिडिया रिपोर्टरो की बात करे तो खनन रोकने में जलेसर अभी भी बहुत पीछे खड़ा है…. क्या कारण!!ज़ब इस तरफ ध्यान दिया गया तो पता चला की अधिकारियो के ड्राइवर खेल में सीधे तौर पर शामिल है, जिन ड्राइवरो के माफियाओ के साथ ऑडिओ भी प्राप्त किये गए है।

 

*पी एस राजपूत.*

*CONFERENCE*

Leave a Comment