रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन/ सोनभद्र/ समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के ओबरा विधानसभा अध्यक्ष असलम खान के द्वारा बताया गया किवार्ड नंबर आठ में नगर पंचायत चोपन के द्वारा जल कल योजना के अंतर्गत जो नल और पानी टंकी सप्लाई के लिए बनवाई गई है उसके द्वारा कंज्यूमरों को पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा है वहां के निवासियों के द्वारा बताया जा रहा है कि वहां के लोग पानी पीने के लिए परेशान है और वहीं पर गणेश गोड के परिवार वालों के द्वारा इस नगर पंचायत के जलकल योजना का दुरुपयोग किया जा रहा है और व्यक्तिगत रूप से खेतों की सिंचाई की जा रही है आधे घंटे भी पानी पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है वहां के लोग कनेक्शन लेकर त्रस्त हैं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से उन लोगों का अनुरोध है कि हम लोगों का पैसा वापस करके कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर दिया जाए या तो फिर किसी अन्य की वहां तैनाती करके पानी सप्लाई बहाल किया जाए









