*सार्वजनिक पोखर पर कब्जे की साजिश, NSA की मांग*

शकरौली (एटा): सैकड़ों वर्षों से गांव की आम जनता द्वारा सार्वजनिक रूप से उपयोग में लाया जा रहा सूत्रों के अनुसार शकरौली का प्राचीन पोखर अब असामाजिक तत्वों की हवस का शिकार बन सकता है। सरकारी भूलेख अभिलेखों के अनुसार खाता संख्या 01443, खसरा संख्या 107 को जलमग्न भूमि (तालाब) के रूप में दर्ज है। इसका कुल क्षेत्रफल 0.3560 हेक्टेयर है और इसे अकृषिक-जलमग्न भूमि की श्रेणी में रखा गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्व इस सार्वजनिक पोखर पर कब्जा करने तथा निर्माण कार्य करने की तैयारी में हैं। क्षेत्रीय जनता ने एक स्वर में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस पोखर पर अतिक्रमण, कब्जा या निर्माण की हिमाकत करता है तो उसके खिलाफ NSA के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*नोट- इस पोखर को सुरक्षित रखने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल/कानून गो एवं तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन की रहेगी।*
@all









